{"_id":"59bf35ec4f1c1b36688b53a4","slug":"mumbai-4-locals-held-for-doctor-s-death-in-open-manhole","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई बारिश: मेनहोल में गिरने से हुई डॉक्टर की मौत में चार स्थानीय लोग गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई बारिश: मेनहोल में गिरने से हुई डॉक्टर की मौत में चार स्थानीय लोग गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Rain
- फोटो : Midday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में डॉक्टर दीपक अमरापुरकर की मौत के मामले में पुलिस ने चार स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर सात दिन की हिरासत में लिया है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट की मौत अगस्त में मुंबई में आई भारी बारिश के चलते गड्डे में गिरने से हो गई थी। दीपक की लाश गहन तलाशी के बाद वर्ली में उनकी मौत के दो दिन बाद मिली थी।
विज्ञापन
दादर पुलिस ने इस मामले में सिद्देश भेलसेकर, राकेश कदम, कदम का भाई निलेश और दिनार पवार को आईपीसी की धारा 304 ए, (लापरवाही के कारण हुई मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पढ़े: बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार, बनाई जा रही सड़क
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, चारों लोगों ने मोहल्ले में बारिश का पानी भर जाने के कारण मेनहोल को खोल दिया था जिसमें डॉक्टर की गिरकर मौत हो गई थी। मिली के जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कई स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने कहा कि लोगों को सेनापति बाजार पर बने मेनहोल खोलने का अधिकार नहीं है। अगर इन लोगों ने खोला भी था तो एक सांकेतिक बोर्ड लगाना चाहिए था जिससे लोगों के लिए जान का खतरा नहीं बना रहता।
पढ़ें: सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा मिस्त्री, हालत गंभीर
बता दें कि 29 अगस्त को डॉक्टर दीपक बॉम्बे अस्पताल से घर के लिए वापस लौट रहे थे। दीपक घर अपनी कार से जा रहे थे। बारिश का पानी ज्यादा जमा होने से वे कार से उतर गए और ड्राइवर को गाड़ी बाद में लाने को कहा। लेकिन थोड़ी दूर चलने के बाद ही दीपक की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई।