फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother seeks court for return of her daughter who joined ISIS

'IS ज्वाइन' कर चुकी बेटी को बचाने के लिए मां ने कोर्ट में लगाई गुहार

Thu, 13 Jul 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
mother seeks court for return of her daughter who joined ISIS
- फोटो : File Photo

एक महिला ने कोर्ट में अपनी बेटी की जान को खतर बताते हुए उसे बचाने की अपील की है। केरल में रहने वाली 27 साल की फातिमा उर्फ निमिषा ने हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाया था। जिसके बाद वह अफगानिस्तान चली गई। ऐसी आशंका है कि उसने आईएस संगठन ज्वाइन कर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल निमिषा की कुछ समय पहले साजद रहमान से मुलाकात हुई। निमिषा और रहमान की मुलाकात तिरवंतपुरम के एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। जिसके कुछ समय बाद निमिषा ने इस्लाम धर्म अपना लिया था। हालांकि रहमान और निमिषा लंबे समय तक साथ नहीं रहे और रहमान उसे छोड़कर चला गया। कुछ दिनों बाद उसकी मुलाकात बेक्सन से हुई। निमिषा से मिलने से पहले ही बेक्सन ने भी इलाम धर्म अपनाया था, इससे पहले वह ईसाई धर्म को मानता था। 
विज्ञापन


दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली, उनका मानना था कि किसी अन्य धर्म का व्यक्ति इस्लाम अपनाने के बाद किसी मुस्लिम से शादी नहीं कर सकता है। निमिषा सात महीने की गर्भवती थी और वह अपने पति के साथ कहीं चली गई। उसने जाने से पहले बताया था कि वह दोनों श्रीलंका जा रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद बेक्सन ने अपनी मां को बताया कि वह दोनों अफगानिस्तान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निमिषा की मां ने कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी, दामाद और उनके बच्चे को बचाने की अपील की है। उनका कहा है कि अमेरिका आईएस के कंट्रोल वाले इलाके में बम बरसा रहा है। जिससे उन सभी की जान पर खतरा है। कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से अपनी राय मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed