{"_id":"5aee85064f1c1b66098b84d4","slug":"mother-in-law-threatened-for-suicide-daughter-in-law-killed-her-in-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन से भीगी सास दे रही थी आत्मदाह की धमकी, बहू ने जलती लकड़ी से जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसिन से भीगी सास दे रही थी आत्मदाह की धमकी, बहू ने जलती लकड़ी से जलाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Sun, 06 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मदाह की चेतावनी देकर किसी पर रौब जमाने की बात नई नहीं है। लेकिन कई बार ऐसा करना भारी भी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला वडोदरा के आणंद जिले के आंकलवाड़ी गांव से सामने आया है। यहां एक सास ने अपनी बहू पर रौब जमाने के लिए खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। सास की ऐसी हरकत से गुस्साई बहू इस बात से अंजान थी कि सास ने सच में केरोसिन छिड़क लिया है। बहू ने चूल्हे से जलती लकड़ी उठाई और अपनी सास के कपड़े पर फेंक दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
आग की लपटों में फंसी सास चिल्लाने लगी। उसकी आवाज से वहां ससुर दौड़ते हुए आया लेकिन पत्नी को बचाते समय वह भी झुलस गया। जानकारी के मुताबिक घटना 30 अप्रैल की है। बहू सोनलबेन घर में चूल्हा जलाकर काम कर रही थी। उसी वक्त उसकी सास शांताबेन भी चूल्हे के पास आकर बैठ गई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बीच शांताबेन केरोसिन में भीगी हुई जब चूल्हे के पास बैठकर बहू सोनलबेन से कहने लगी कि अगर तुम ऐसा करोगी तो मैं आत्मदाह कर लूंगी।
विज्ञापन
इसके बाद सोनलबेन ने शांताबेन के कपड़े को चूल्हे से लकड़ी उठाकर छुआ दिया जिससे उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। शांताबेन की आवाज सुनकर उनके पति मंगलभाई परमार दौड़ते हुए आए और पत्नी को बचाने की कोशिश में वह खुद भी झुलस गए। इसके बाद दोनों को वडोदरा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया। मौत से पहले शांताबेन ने बयान में कहा था कि उसका उसकी बहू के साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन