फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother find guilty child murder

मां ने अपनी 21 महीने की बेटी को सुला दिया मौत की नींद

Sat, 09 Apr 2016 06:39 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 09 Apr 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
mother find guilty child murder
महिला को अपनी 21 महीने की बेटी की हत्या करने का दोषी पाया गया - फोटो : BBC

ब्रिटेन में एक महिला को अपनी 21 महीने की बेटी की हत्या करने का दोषी पाया गया है। आइशिया जेन स्मिथ की 2014 में स्टैफर्डशर के बर्टन अपोन ट्रेंट में गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी। उनकी चोटें कार दुर्घटना जैसी थीं। उसकी में 23 साल की कैथरीन स्मिथ को साथ ही बच्चे पर क्रूरता का भी दोषी पाया गया है। कैथरीन के पार्टनर 22 साल के मैथ्यू रिग्बी को हत्या के आरोप से तो बरी कर दिया गया लेकिन उन्हें मौत के लिए ज‌िम्मेदार माना गया है। कैथरीन और मैथ्यू ने बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में लगातार खुद को निर्दोष बताया लेकिन जूरी ने अपने फैसले में कहा कि कैथरीन ने ही आइशिया पर घातक प्रहार किया था।

विज्ञापन


फैसले के बाद महिला जज गेराल्डीन एंड्रयूज ने जूरी के सदस्यों से कहा कि भविष्य में उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी क्योंकि उन्हें इस मामले में विचलित करने वाले साक्ष्य सुनने पड़े हैं। कैथरीन और मैथ्यू को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट को बताया गया कि आइशिया पर उस तरह की चोटें लगी थी जैसी आमतौर पर इमारत से गिरने या कार दुर्घटना में होती हैं। डॉक्टरों को बच्ची के शरीर पर 16 जगहों पर चोट के निशान मिले जिसमें मस्तिष्क में रक्तस्राव भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed