फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother and father arrested for forced their girl into prostitution

मां-बाप की दरिंदगी, अपनी ही 13 साल की बेटी को धकेला देह व्यापार में

Fri, 25 Nov 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
mother and father arrested for forced their girl into prostitution
rape with minor

गुजरात के अहमदाबाद में मां-बाप को अपनी ही बेटी को देह-व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस आरोप में मां-बाप समेत 9 लोगों को पुलिस ने धर-दबोचा है। 13 साल की मासूम का गैंगरेप भी किया गया। मीडिया खबरों के अनुसार मां-बाप ने 14 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी गायब हो गई है।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस ने उनसे सवाल किए, लेकिन वे दोनों जवाब देने से बच रहे थे। पुलिस को उसी वक्त से शक हो गया और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद बच्ची को धोलका इलाके के कलीकुंड क्षेत्र स्थित गांव से बरामद किया गया।

विज्ञापन

8 लड़कों ने मिलकर किया था गैंगरेप

mother and father arrested for forced their girl into prostitution
बच्ची के साथ बलात्कार

कलयुगी मां-बाप के चंगुल से निकली बच्ची ने इस पूरे घटनाक्रम के कई खुलासे किए। लड़की ने बताया कि पैसे के लालच में माता-पिता ने उसे देह-व्यापार के धंधे में धकेल दिया था। चौंका देने वाली बात है कि दरिंदगी की हदें पार कर चुके माता-पिता ने उसे कई दलालों के हवाले कर दिया था।

14 नवंबर को करीब 8 लड़कों ने उसका गैंगरेप किया और इसमें 4 लड़के प्राइवेट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं, जबिक अन्य 4 उनके दोस्त हैं। सूत्रों के अनुसार पीड़िता और उसके माता-पिता दो महीने पहले ही अहमदाबाद में आकर रहने लगे थे। इससे पहले वे जयपुर और दिल्ली में भी रह चुके हैं। बच्ची ने बताया कि दूसरे राज्यों में भी उसे इस काम के लिए मजबूर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed