फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother and daughter killed in up's agra

मां-बेटी की हत्या, साड़ी से लटकती मिली महिला की लाश

Tue, 31 Jan 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 31 Jan 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
mother and daughter killed in up's agra
मां-बेटी की हत्या के बाद एकत्रित हुए लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक महिला और उसकी 20 साल की बेटी का कत्ल कर दिया गया। खूनी मंजर के इस खेल में जहां महिला की लाश कमरे में साड़ी के फंदे से लटकती मिली, वहीं युवती का शव चारपाई पर पड़ा था। लोग युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जता रहे हैं। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। 

विज्ञापन


महिला अपनी बेटी के साथ खेत के पास बने घेर में सो रही थी। उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार की रात सोते समय ही यह घटना हुई। ग्रामीणों को आशंका है कि हत्यारों ने प्रीती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। युवती के गले पर भी निशान भी हैं। ऐसे में लगता है कि उसे गला घोंटकर मारा गया है।

विज्ञापन

दूधिया के आने पर हुई घटना की जानकारी

सुबह मां-बेटी की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। कासगंज(ब्यूरो)। मां-बेटी खेती के अलावा दूध बेचने का भी काम करती थीं। घेर पर ही उन्होंने भैंस पाल रखी थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दूधिया दूध लेने पहुंचा। 

दुधिया के आवाज लगाने पर भीतर से मां-बेटी ने कोई उत्तर नहीं दिया, तो उसने जंगले से भीतर झांका। अंदर का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई। घबराकर वह चीखने-चिल्लाने लगा। शोर मचाते हुए गांव की ओर जाकर उसने घटना की जानकारी प्रधान रवींद्र और ग्रामीणों को दी, तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed