{"_id":"5971e85e4f1c1b16368b4850","slug":"mobile-theft-lover-has-been-arrest-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड चलाती थी बाइक और पीछे बैठा बॉयफ्रेंड लूट लेता था मोबाइल, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड चलाती थी बाइक और पीछे बैठा बॉयफ्रेंड लूट लेता था मोबाइल, गिरफ्तार
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में पुलिस ने एक ऐसे जोड़े को पकड़ा है। जिसमें गर्लफ्रेंड बाइक चलाती थी और पीछे बैठा उसका बॉयफ्रेंंड लोगों से मोबाइल लूट लेता था। मामला इंदौर के हीरानगर का है। मामले में एक प्रेमी जोड़ा मिलकर इलाके में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हुए गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड बाइक चलाती है और बॉयफ्रेंड उसके पीछे बैठकर रास्ते चलते लोगों से मोबाइल लूटता है।
विज्ञापन
आरोपी गर्लफ्रेंड बीकॉम की स्टूडेंट है और कॉल सेंटर में काम करती है। आरोपी बॉयफ्रेंड सिम मार्केटिंग का धंधा करता है। सूत्रों के मुताबिक दोनों बॉडेड कपड़े पहनने और पब पार्टी के शौकीन हैं। अपने इन्हीं शौक को पूरा करने के लिए दोनों आरोपी रास्ते चलते लोगों से मंहगे मोबाइल लूटते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बुधवार को जब ये दोनों आरोपी बाइक से एक महिला का मोबाइल लूटकर रफूचक्कर हो गए थे। हालांकि पीड़ित महिला ने आरोपी की बाइक का नंबर लिख लिया था। इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने थाने जाकर पुलिस को की इसके बाद पुलिस ने बाइक के नंबर की सहायता से इन आरोपियों को खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड की पहचान मुस्कान कुशवाहा और बॉयफ्रेंड शेखर जयपाल के रूप में की है।
विज्ञापन