{"_id":"599922f74f1c1ba13f8b4579","slug":"mob-lynching-of-a-woman-over-allegation-of-hair-chopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटते ही उग्र हुई भीड़, पीट-पीट कर महिला को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटते ही उग्र हुई भीड़, पीट-पीट कर महिला को मार डाला
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उग्र भीड़ की भेंट इस बार फिर एक महिला चढ़ गई। मामला था, चोटी कटने का। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इस बार मामला ज्यादा दर्दनाक रहा।
झारखंड के साहेबगंज में भीड़ ने दो महिलाओं समेत 4 लोगों पर चोटीकटवा होने का आरोप लगाकर पीट डाला। एक महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह राधानगर के मीरनगर गांव में एक महिला की चोटी कटी तो ग्रामीण चोटीकटवा गिरोह को खोजने लगे, इसी दौरान ग्रामीणों ने भीख मांग रही एक महिला-पुरुष को गिरोह का सदस्य समझ पीटना शुरू कर दिया।
वहीं राधानगर गांव में भी भीख मांग रहे एक 10 साल के बच्चे और एक 35 वर्षीय महिला को जमकर पीटा। बचाव में आई पुलिस पर ही पथराव हुआ, जिसमें 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि हाल ही में झारखंड में बच्चा चुराने वाले एक गिरोह की अफवाह फैली थी, इसी शक में ग्रामीणों ने अलग-अलग इलाकों में दो महिला समेत 5 लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।