{"_id":"593e65721126f4c50b8b46ca","slug":"minor-raped-by-unknown-father-killed-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से रेप, विरोध पर पिता को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग से रेप, विरोध पर पिता को मार डाला
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहरिया आधी रात घर में घुसकर युवक ने नाबालिग का मुंह दबाकर रेप किया। चीख सुनकर बचाने आए लड़की के पिता को पीटकर मार डाला और फरार हो गया। घटना के तीसरे दिन दिल्ली से मृतक के बेटे ने आकर बहरिया थाने में घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बहरिया इलाके में रहने वाला रामलाल (45) शुक्रवार रात परिवार के लोगों के साथ मकान के अगले हिस्से में सोया था। आरोप है कि रात में पड़ोसी गब्बर घर में घुसा और रामलाल की 15 साल की बेटी को मुंह दबाकर कमरे में उठा ले गया। उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। बेटी की चीख सुनकर परिवार के लोग जग गए। बेटी को चारपाई से नदारद देख रामलाल कमरे में गया। उसने बेटी से गब्बर को रेप करते देखा तो उससे भिड़ गया। गब्बर ने उस पर हमला कर दिया। उस पर लात घूंसे से घातक वार किए। रामलाल के बेहोश होने पर वह घर से निकलकर भाग गया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो रामलाल की सांस थम चुकी थी, मगर तब परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
रामलाल का बड़ा पुत्र राजू दिल्ली में नौकरी करता है। उसने परिजनों से कहा कि वे शव को बर्फ के बीच रखें। वह घर आएगा तब कानूनी कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी। रविवार को राजू दिल्ली से आया तो बहरिया थाने जाकर लिखित शिकायत की। घर में घुसकर लड़की से रेप और विरोध पर पिता की हत्या की सूचना से पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। आरोपी गब्बर के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह मिला नहीं। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव को चीरघर तथा पीड़ित किशोरी को चेकअप के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन