फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minor mother killed her daughter in Surat

कुंवारी मां नहीं होना चाहती थी बदनाम, नवजात बच्ची को फेंका बिल्डिंग से

Wed, 09 Nov 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
minor mother killed her daughter in Surat
murder - फोटो : india today

गुजरात के सूरत में एक कुंवारी मां ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है और उसमें उसकी मां भी शामिल है। मामला सूरत के पालनपुर जकात नाका का है, जहां 16 साल की कुंवारी मां ने पैदा होने के दो घंटे बाद ही नवजात बच्ची को फेंक दिया। जन्म देने के बाद लड़की और उसकी मां बदनामी के डर से परेशान थे इसलिए दोनों ने बच्ची को दूसरी मंजिल से नीचे पार्किंग में फेंक दिया।

विज्ञापन


बच्ची की लाश दिखने के बाद बिल्डिंग के एक निवासी ने पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई है। सीसीटीवी में मासूम की हत्या करते कुंवारी मां का फुटेज कैद है। पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मां-बेटी को नहीं था अंदाजा सीसीटीवी में कैद हुई उनकी क्रूरता

minor mother killed her daughter in Surat

नीलकंठ रेजिडेंसी स्थित बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कुंवारी मां ने बच्ची को फेंका था। बताया जा रहा है कि आरोपी मां ने नाबालिग मां की घर में ही डिलीवरी करवा डाली थी। बच्ची के जन्म लेने के बाद दोनों उसे मारने का प्लान करने लगी और दो घंटे बीतने के बाद बच्ची को खिड़की से नीचे फेंक दिया। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

खबरों के मुताबिक परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। कुछ महीने पहले ही लड़की शादी में शरीक होने के लिए रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां उसकी दोस्ती एक शख्स से हो गई और दोनों ने शारीरिक संबंध बना लिए जिसके बाद लड़की ने नवजात बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed