फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minor girl raped by eighty years old and five others in madhya pradesh

रोंगटे खड़े करने वाली दास्तांः 5 के संग मिलकर 80 साल के बुजुर्ग ने कई महीनों तक किया नाबालिग का रेप

Fri, 23 Feb 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 23 Feb 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped by eighty years old and five others in madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश में 16 साल की किशोरी के साथ कई महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों में 80 साल का बुजुर्ग और अन्य पांच दरिंदे शामिल हैं, जो ब्लैकमेलिंग के दम पर नाबालिग को हैवानियत का शिकार बनाते रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी उस वक्त बयां की, जब उसे प्रेग्नेंट होने का खतरा सताने लगा। पीड़िता ने बताया कि रेप की शुरुआत आरोपी सुखदेव तिवारी ने की, जो कि उसी के गांव का है। पीड़िता साक्षी (बदला हुआ नाम) ने कहा कि उसने इस बारे में किसी को इसलिए नहीं बताया, क्योंकि इससे उसके परिवार की समाज में बदनामी हो जाती।
विज्ञापन


साक्षी की चुप्पी का फायदा सुखदेव उठाने लगा और उसका रेप लगातार करने लगा। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब सुखदेव की तरह दूसरा आरोपी वचन राजक भी साक्षी का रेप करने लगा। इसकी भनक चार और आरोपी सुखदेव, सोनू राजक, राजकुमार राजक और रवि राजक को भी लग गई और वे भी मौके का फायदा उठाते हुए साक्षी को अपना शिकार बनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में परिवार की बदनामी न हो इसलिए साक्षी ये सब महीनों तक सहती रही, लेकिन उसके गर्भवती हो जाने की वजह से यह काला सच दुनिया के सामने आ गया। पिछले हफ्ते साक्षी को महसूस हुआ कि इसकी खबर अपनी मां को दे देनी चाहिए। इसके बाद परिवार साक्षी को पुलिस के पास ले गया, जहां मौजूद एसपी शुक्ला ने खुद साक्षी का बयान दर्ज किया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed