{"_id":"58df14bb4f1c1b424763dd66","slug":"minor-girl-caught-working-in-police-canteen-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कैंटीन में काम करती दिखी नाबालिग, तस्वीर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कैंटीन में काम करती दिखी नाबालिग, तस्वीर वायरल
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
कैंटिन में काम करती नाबालिग
- फोटो : Deccan Chronicle
हैदराबाद की एक पुलिस कैंटीन में नाबालिग लड़की को काम करते हुए देखा गया है। नाबालिग लड़की की बर्तन साफ करते हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लड़की को इस हालत में देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस की ओर से भी चाइल्ड लेबर एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई है।
विज्ञापन
तेलंगाना के साइबराबाद और रचाकोंडा पुलिस आयुक्त परिसर की कैंटीन में लड़की काम करती हुई देखी गई है। एक आधिकारिक शख्स ने उसकी तस्वीर को कैद करने के बाद उसे बलाला हक्कुला संगम भेज दिया। मामले के तूल पकड़ने के बाद साइबराबाद पुलिस कमीश्नर संदीप सांदीलया ने कहा कि वे इसकी जांच की जा रही है और गलती निकलने पर गंभीर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
बलाला हककुला संघम की प्रेसिडेंट अनुराधा राव का कहा है कि इस कैंटीन को श्रीनिवास राव चला रहे हैं और यहां जिस लड़की को काम करते देखा गया, वह तीन दिन पहले ही आई थी। साथ ही किसी पुलिसकर्मी की उसपर नजर नहीं पड़ी नहीं तो ऐसा होने ही नहीं दिया जाता। कमीश्नर संदीप का कहना है कि जिस लड़की को काम करते हुए देखा गया वह 14 साल से ऊपर की है।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा है कि जब चाइल्ड प्रोटेक्शन की यूनिट मौके पर पहुंची उससे पहले ही कॉन्ट्रेक्टर बच्ची को वहां से गायब कर चुका था। बताया जा रहा है कि कॉन्ट्रेक्टर को धमकी दी गई है कि वह ऐसी गलती दोबारा न करें। सूत्रों के मुताबिक लड़की की मां इस कैंटिन में काम करती है, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने की वजह से उसकी बेटी यहां कुछ दिन काम करने के लिए आई थी।