{"_id":"58cdf4034f1c1b957d32ac02","slug":"men-fired-on-pradhanpati-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में प्रधानपति को ताबतोड़ फायरिंग से भूना, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में प्रधानपति को ताबतोड़ फायरिंग से भूना, हालत नाजुक
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 19 Mar 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक प्रधानपति पर ताबतोड़ फायरिंग की वारदात सामने आई है। नकाबपोश युवकों के जानलेवा हमले में प्रधानपति के कनपटी और सीने में गोली लगी है। गंभीर हालत में प्रधानपति को इलाहबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सरायअकिल थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
नेवादा ब्लाक के बसुहार गांव निवासी निर्भय मिश्र (35) पुत्र भैया लाल की पत्नी सुनीता देवी ग्राम प्रधान है। शनिवार की शाम को करीब छह बजे वह गांव में घूमने निकला था। गांव के ही बड़ेलाल के दरवाजे पर जैसे ही पहुंचा अचानक बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अंधाधुंध फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने प्रधानपति को एक गोली कनपटी व एक गोली सीने में मारी। इसके बाद वह बाइक से भाग निकले। हमलावरों के भागने के बाद मोहल्ले के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान परिवार के लोग आ गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची सरायअकिल थाने की पुलिस ने आनन-फानन घायल कोसरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर प्रधानपति को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।