फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   married lover couple suicides at shikohabad in uttar pradesh

छह-छह बच्चों के बाद भी बनाए अवैध संबंध, गांव से निकाले जाने पर जोड़े ने दी जान

Fri, 17 Jun 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिकोहाबाद (फीरोजाबाद) Updated Fri, 17 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
married lover couple suicides at shikohabad in uttar pradesh
महिला और उसके प्रेमी ने दी जान - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, शिकोहाबाद (फीरोजाबाद)

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद विवाहेतर संबंधों में एक महिला और उसके प्रेमी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बदनामी के कारण परिवारीजनों ने बुधवार रात को दोनों को गांव से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह दोनों के शव ट्रैक पर पड़े मिले। बाद में इनकी शिनाख्त नगला बुद्धसेन ब्रह्मचारी शंखवार (45) पुत्र ज्वाला प्रसाद शंखवार व अनीता (42)पत्नी रूकमपाल शंखवार के रूप में हुई। परिवारजन शवों को चादर में लपेटकर गांव ले आए। शवों के गांव में आते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने दोनों के शवों का पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। ब्रह्मचारी रेलवे ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर चालक था। पिछले दो वर्षो से उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता से विवाहेतर संबंध चले आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व अनीता के पति रूकमपाल की बीमारी से मौत हो जाने के बाद दोनों खुलकर मिलने लगे थे। मंगलवार की रात एक बजे दोनों अपने-अपने घर से भाग गए। बुधवार की रात नौ बजे वापस गांव आए और अपने-अपने घर चले गए। रूकमपाल का भतीजा रिंकू दिल्ली में काम करता है और तीन दिन पूर्व गांव में आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि उसने ब्रह्मचारी व अपनी चाची अनीता से कहा कि तुम लोगों ने गांव में बहुत बदनामी करा दी है। तुम लोगों को अब गांव में नहीं रहने देंगे। उसने दोनों को गांव छोड़कर चले जाने को कहा। बुधवार की रात 11 बजे दोनों गांव से चले गए। इसके बाद रात करीब दो बजे दोनों ने नगला हैंडल पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

ब्रह्मचारी के 6 लड़के हैं। सबसे बड़ा पुत्र आशीष (18)दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। जबकि सबसे छोटा चमन (4)है। वहीं अनीता की तीन पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

'गांव में बदनामी करा रहे थे इसलिए भगाया'

married lover couple suicides at shikohabad in uttar pradesh
र‌िंकू

अनीता के भतीजे रिंकू ने बताया कि उसने ब्रह्मचारी जो गांव के रिश्ते से भाई लगता है को समझाया था कि गांव में हमारी बदनामी हो रही है। उसने कहा कि वह बुधवार को थाना शिकोहाबाद भी गया था। पुलिस को सारी बात बताई थी और पूछा था कि हम क्या करें? थाना में कहा गया कि उन दोनों से कोई मतलब मत रखों। दोनों के वापस आने पर हमने रात रात 11 बजे दोनों को गांव से भगा दिया था। उन्होंने रात में आत्महत्या कर ली।

हत्या का आरोप लगाया
मृतक ब्रह्मचारी की पत्नी पुष्पा देवी ने रोते हुए आरोप लगाया कि अनीता के घरवालों रिंकू,श्यामू, विष्णु व छोटेलाल ने उसकी हत्या की है। उसने बताया कि छह महीने से वह अनीता के घरवालों से कह रही थी कि इसे समझाओ। वे कहते थे कि हम अनीता को नहीं रोक पाएंगे। बुधवार की रात उसका पति घर बैठा था।

तभी ये लोग आ गये और कहा कि ये गांव में बेइज्जती कराता है और उसे डंडे मार मारकर गांव से निकाल दिया। पुष्पादेवी गांववालों को कोस रही थी कोई भी गांववाला उस समय नहीं बोला। यही बात मृतक की मां ब्रह्मा देवी भी  कह रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed