फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   marine engineer and doctor father is the mastermind behind thak thak gang

ठक-ठक गैंग के मुखिया का एक बेटा डॉक्टर तो दूसरा है इंजीनियर

Thu, 12 Apr 2018 01:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
marine engineer and doctor father is the mastermind behind thak thak gang
ठक-ठक गैंग

पुणे की पायधोने पुलिस के हत्थे ठक-ठक गैंग का मुख्य आरोपी रविचंद्रन मुदलियार चढ़ गया है लेकिन उसकी सच्चाई पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। कथित गैंग लीडर 2.5 लाख की चोरी की वारदात में शामिल है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उसका एक बेटा मरीन इंजिनियर, दूसरा नवी मुंबई के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में डॉक्टर है जबकि तीसरा होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुदलियार कस्टडी में है लेकिन वह केवल तमिल में बात कर रहा था क्योंकि उसका कहना था कि उसे हिंदी नहीं आती है। जब उसने जांच में सहयोग करने से मना कर दिया तो हमने कहा कि हम उसके बेटों को सम्मन भेजेंगे। जिसके बाद आरोपी ने धाराप्रवाह हिंदी में बोलना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


मुदलियार के ठक-ठक गैंग का एक सदस्य कार पर ठकठकाकर ड्राइवर को तेल के रिसाव या एक्सीडेंट होने की जानकारी दिया करता था। जैसे ही ड्राइवर अपनी खिड़की के दरवाजे को नीचे करता गैंग के दूसरे सदस्य ड्राइवर के साथ बातचीत करने लगते और बहुमूल्य सामान खासतौर से मोबाइल फोन लेकर भाग जाते। हालिया मामला दक्षिण मुंबई के एक ज्वैलरी डिजायनर की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जिसमें एक अंजान शख्स ने उसकी गाड़ी के दरवाजे पर ठकठक करते हुए बताया कि उसने गाड़ी से तेल के रिसाव को होते हुए देखा है। डिजायनर ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह देखने के लिए गाड़ी से नीचे उतरी एक अज्ञात शख्स ने पिछली सीट पर रखी ज्वैलरी और पैसे चुरा लिए।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें मुदलियार भी शामिल था। पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया था जब वह कथित तौर पर दूसरी वारदात को अंजाम देने वाला था। पुलिस का कहना है कि मुदलियार मार्च 2017 में धारावी में एसबीआई एटीएम के बाहर खड़ी कैश वैन से 1.6 करोड़ रुपए चोरी करने के मामले का भी आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ लाख रुपए की गोल्ड ज्वैलरी जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपी को आर्थर रोड में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed