{"_id":"58d46eb04f1c1ba06e1a3c2f","slug":"maoist-leader-killed-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल में माकपा नेता की हत्या, टीएमसी पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प. बंगाल में माकपा नेता की हत्या, टीएमसी पर आरोप
amarujala.com- presented by : संदीप भट्ट
Updated Fri, 24 Mar 2017 06:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता (ब्यूरो)। महानगर से सटे दक्षिण 24-परगना जिले में माकपा के एक नेता की बेरहमी से हत्या के बाद पार्टी ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। मथुरापुर इलाके के सलाउद्दीन हालदार नामक इस वामपंथी नेता को बुधवार शाम को पहले उसके घर के सामने गोली मारी गई और फिर धारदार हथियारों से गोद-गोद कर उसकी हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पुलिस सूत्रों ने यहां दी।
दूसरी ओर, माकपा ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण वाले गुंडों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि हालदार को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं। लेकिन पुलिस ने सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।
माकपा के प्रदेश महासचिव सूर्य कांत मिश्र ने आज कहा कि हालदार की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। तृणमूल के स्थानीय नेता लंबे समय से उनको जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस में इसकी शिकायत करने का प्रयास किया तो शिकायत नहीं लिखी गई और उल्टे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि हालदार ने कभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।