{"_id":"5aec04454f1c1bb56a8b7a15","slug":"man-who-was-out-on-bail-in-minor-rape-case-arrested-on-the-charges-of-raping-3-year-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने फिर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर बाहर आए रेप के आरोपी ने फिर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
minor rape
राजस्थान में नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोपी ने जमानत मिलने के बाद एक बार फिर बच्ची को हवस का शिकार बनाया है। आरोपी 2017 में 10 साल की बच्ची का बलात्कार करने के मामले में जेल में बंद था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गंगानगर जिले के घर्साना गांव से 20 साल के बुद्धराम बावरी को स्थानीय लोगों ने शाम को रंगे हाथ 3 साल की बच्ची का बलात्कार करते हुए पकड़ा। लड़की ईंट भट्टा पर काम करने वाले मजदूर की बेटी है। घर्साना पुलिस स्टेशन के एसएचओ विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि आरोपी को बलात्कार, यौन शोषण और पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी का कहना है कि दस्तावेजों के अनुसार आरोपी की उम्र 20 साल है लेकिन पुलिस उसका मेडिकल करवाएगी। एफआईआर में लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी भट्ठे के पास खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई। जब लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो उन्हें उसकी रोने की आवाजें सुनाई दी। जब वे उस जगह पहुंचे तो आरोपी को रंगे हाथ उसका शोषण करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि बावरी को पहले भी 1 दिसंबर 2017 को 10 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल के अंदर कैद था और 12 मार्च को ही जमानत पर बाहर आया था।