फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man tried to brunt a girl in Agra's hotel

युवती को होटल बुलाया, रुपये न देने पर जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 13 Sep 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 13 Sep 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
 man tried to brunt a girl in Agra's hotel
- फोटो : demo

सदर के बुंदू कटरा स्थित होटल सिप्पी में सोमवार सुबह ब्यूटीशियन सोनम को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। इसका आरोप उसके संदीप नाम के दोस्त पर है। उसने सोनम को मिलने के लिए बुलाया और वहां दोनों में झगड़ा हुआ। 

विज्ञापन

इस बीच हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी ने पीड़िता पर केरोसिन डालकर आग लगी दी।

पुलिस ने सोनम को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। संदीप गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके हाथ भी झुलसे हुए हैं। रोहता, सदर निवासी सोनम (18) इटौरा स्थित पार्लर पर ब्यूटीशियन के रूप में सेवाएं देती है। इटौरा के ही संदीप से उसकी कई साल पहले दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि संदीप ने उसे सोमवार सुबह 8:30 बजे बुंदू कटरा स्थित होटल बुलाया था। पहली मंजिल के कमरा नंबर 103 में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। संदीप ने प्लास्टिक की बोतल में लाया मिट्टी का तेल उस पर डाल दिया और आग लगा दी। इसके बाद होटल से भाग निकला। सोनम की चीखपुकार सुनकर होटल कर्मचारी आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता 75 फीसदी झुलसी

 man tried to brunt a girl in Agra's hotel

अस्पताल में डाक्टर ने बताया कि सोनम 75 फीसदी तक झुलस गई है। पुलिस का कहना है कि उसने पूछताछ के दौरान बताया कि संदीप उससे एक हजार रुपये मांग रहा था। उसने मना किया तो उसे जला दिया। वहीं सदर पुलिस का कहना है कि संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वह कह रहा है कि सोनम उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। उसने मना किया। इसी से गुस्से में आकर उसने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। उसने उसे बचाने का प्रयास किया, इसमें उसके हाथ भी झुलस गए। सोनम के परिवार संदीप को दोषी बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed