फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man stabbed by wife for stopping her from gambling

जुआ खेलने से रोका तो पत्नी ने पति को चाकुओं से गोदा

Wed, 27 Jul 2016 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
man stabbed by wife for stopping her from gambling

गुजरात में अहमदाबाद के एक इलाके में 30 वर्षीय महिला ने कथिततौर से अपने ‌पति को चाकुओं से सिर्फ इसलिए गोद डाला क्योंकि वह उसे जुआं खेलने से रोक रहा था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मामला माधवपुर के ईदगाह रोड का है। रविवार की रात में पत्‍नी ने पति के पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया और घर से फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी राखी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पति मोहसिन शेख ने पुलिस को बताया कि वह जुगालदास गली में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उनके एक बेटा और दो बेटियां भी हैं। रविवार की रात को मुन्ना नाम का शख्स उसके घर आया और राखी को रात में जुआ खेलने के लिए आमंत्रित कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति को घायल कर घर से भागी राखी

man stabbed by wife for stopping her from gambling
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहसिन राखी का जुआ खेलने जाने का विरोध किया, इसे लेकर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद राखी को गुस्सा आ गया और उसने चाकू लेकर मोहसिन के पेट मे कई वार कर दिए। मोहसिन को घायल करने के बाद राखी घर से भाग गई।

मोहसिन के रोने की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। महिला ने जब इस घटना को अंजाम दिया तब उसके बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मोहसिन एक इब्रॉयडरी कारीगर है जो महीने में 12 हजार से 15 हजार रुपए तक कमाता है। लेकिन उसकी पत्नी राखी को जुआ खेलने लत लग चुकी है और शराब भी पीने लगी है।

वह बच्चों को घर में अकेला छोड़कर जुआ खेलने निकल जाती है जिससे मोहसिन परेशान है। जब भी मोहसिन राखी की इस आदत का विरोध करता तो वह झगड़ने लग जाती थी।

पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed