पानी पिलाने से मना करने पर 63 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या
एक गिलास पानी पिलाने से मना करने पर 63 महिला की रेप के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर की है।
मिड-डे के अनुसार, पांच जुलाई को एक 63 वर्षीय महिला के गहने लूटने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले की पहचान महिला के बेटे के फैक्टरी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने अरोपी पूर्व कर्मचारी सुनील सुधम कनोजे को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी ने मामले में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करने के साथ ही चौंकाने वाला दावा किया।
आरोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या करने से पहले उससे बलात्कार भी किया था। हालांकि पुलिस अभी महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
'पानी नहीं दिया तो जीने का कोई अधिकार नहीं'
पांच जुलाई को महिला के फ्लैट में तकिया से गला घोंटकर मारने और घर में लूटपाट की खबर सामने आई थी। उल्हासनगर की क्राइम ब्रांच मामले को चोरी के शक से जांच कर रही थी तभी उसको एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें आरोपी टहलते हुए दिखाई दिया।
पुलिस ने इस फुटेज की जांच की तो पता चला कि महिला के घर के पास टहलने वाला शख्स तो उसकी फैक्ट्री का पूर्व कर्मचारी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर महिला के घर खाना खाने जाया करता था।
चार जुलाई की रात को खाना खाने के बाद महिला के घर गया और उससे पीने के लिए पानी मांगा। महिला रामनानी ने उसे पानी देने से इनकार कर दिया और डांटा भी। इसके बाद वह महिला के घर बाहर ही सो गया और आधी रात होने का इंतजार करने लगा।
रात में जब सन्नाटा हो गया तब घर में घुसा और महिला का बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी गहने लूटकर फरार हो गया।