फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man raped and killed 63 year old who denied for water

पानी पिलाने से मना करने पर 63 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या

Thu, 21 Jul 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
man raped and killed 63 year old who denied for water
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : MID DAY

एक गिलास पानी पिलाने से मना करने पर 63 महिला की रेप के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर की है।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पांच जुलाई को एक 63 वर्षीय महिला के गहने लूटने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले की पहचान महिला के बेटे के फैक्टरी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अरोपी पूर्व कर्मचारी सुनील सुधम कनोजे को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी ने मामले में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करने के साथ ही चौंकाने वाला दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने महिला  की हत्या करने से पहले उससे बलात्कार भी‌ किया था। हालांकि पुलिस अभी महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

'पानी नहीं दिया तो जीने का कोई अधिकार नहीं'

man raped and killed 63 year old who denied for water

पांच जुलाई को महिला के फ्लैट में तकिया से गला घोंटकर मारने और घर में लूटपाट की खबर सामने आई थी। उल्हासनगर की क्राइम ब्रांच मामले को चोरी के शक से जांच कर रही थी तभी उसको एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें आरोपी टहलते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने इस फुटेज की जांच की तो पता चला कि महिला के घर के पास टहलने वाला शख्स तो उसकी फैक्ट्री का पूर्व कर्मचारी है। आरोपी ने पु‌लिस को बताया कि वह अक्सर महिला के घर खाना खाने जाया करता था।

चार जुलाई की रात को खाना खाने के बाद महिला के घर गया और उससे पीने के लिए पानी मांगा। महिला रामनानी ने उसे पानी देने से इनकार कर दिया और डांटा भी। इसके बाद वह महिला के घर बाहर ही सो गया और आधी रात होने का इंतजार करने लगा।

रात में जब सन्नाटा हो गया तब घर में घुसा और महिला का बलात्कार किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी गहने लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed