फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man murdered in aligarh

अलीगढ़ः श्मशान में बुलाकर पिलाई शराब, फिर कर दिया मर्डर

Wed, 08 Nov 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Wed, 08 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
man murdered in aligarh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले उसे घर से फोन कर बुलाया और शमसान में शराब पी, फिर अचानक ऐसा हुआ कि पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। कोतवाली गोरई की चौकी के गांव कूबरा के रहने वाले हरिओम की अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पढ़ें:- सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली
विज्ञापन


कूबरा निवासी हरिओम शर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने गोरई में मिठाई की दुकान खोली थी। यहीं पर मकान बनाकर रह रहा था। फिल्हाल टैंपू चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लगभग छह बजे अपने गांव कूबरा पहुंच गया। गांव पहुंचने के बाद उसे फोन कर गोरई बुलाया गया। यहां पर गोरई के शमशान में उसके साथ मारपीट करके उसके सिर पर पत्थर से प्रहार करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

man murdered in aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
मौके से शराब की बोतलें मिली हैं। मृतक ने घटनास्थल पर शराब पी है। इसके बाद ही उसकी हत्या हुई है। वहीं चर्चा है कि मृतक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी तो हो गई थी, लेकिन कोई संतान नही है।  

पढ़ें;- पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज

पुलिस ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। सीओ का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed