फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man molested a woman in air india flight which was going to Newark from mumbai

प्लेन में सोती महिला से की छेड़छाड़, बाद में खत लिखकर मांगी माफी

Mon, 09 Jan 2017 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
man molested a woman in air india flight which was going to Newark from mumbai

मुंबई से नेवार्क जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में एक महिला पैसेंजर से छेड़छाड़ की गई है। फ्लाइट एआई 191 की इकोनॉमी क्लास में 40 साल के शख्स ने सोती हुई महिला के साथ बदतमीजी की। दरअसल, जब महिला को कैबिन क्रू ने फ्लाइट के अंदर रोता हुआ पाया तब पूछताछ के बाद उसने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की जानकारी दी। महिला और कैबिन क्रू ने अमेरिका  पहुंचने के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया   की खबर के मुताबिक महिला फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास की रॉ 34 में सफर कर रही थी और आरोपी बिजनेस क्लास की सीट 8एफ पर बैठा हुआ था। इकोनॉमी क्लास में जाने के लिए  उसने कई बहाने बनाए।
विज्ञापन


उसने स्टॉफ से कहा कि उनका साथी इकोनॉमी क्लास में है, जिनसे उसे कुछ जरूरी काम करना है। फिर नया बहाना बनाया कि वह बिजनेस क्लास में सो नहीं सकता इसलिए उसे इकोनॉमी में शिफ्ट कर दिया जाए।  जिसके बाद क्रू ने महिला के पास खाली सीट आरोपी को दे दी। हालांकि, महिला ने इसके खिलाफ नाराजगी जताते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपी ने माफी मांगने के लिए लिखा लेटर

man molested a woman in air india flight which was going to Newark from mumbai

पीड़िता के सो जाने के बाद आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता उस पर जोर की चिल्लाई और रोने लगी। सफाई पेश करते हुए आरोपी ने कहा कि वह नींद में था इसलिए उससे इतनी बड़ी गलती हो गई। हालांकि, थोड़े समय बाद आरोपी को छोड़ दिया गया, लेकिन आरोपी ने महिला से माफी मांगने के लिए उससे मिलने की बात कही।

महिला ने मिलने से मना कर दिया तो आरोपी ने महिला को एक माफीनामा लिखा। उसने लिखा, 'मुझे मेरे किए पर बहुत पछतावा है। मैंने जो किया मुझे ऐसा करने से पहले खुद को रोकना चाहिए था। मैं मानता हूं मैं बहुत बड़ा बेवकूफ हूं। आपसे अनुरोध है कि प्लीज मुझे माफ कर दे।' इतना ही नहीं उसने लिखा कि उसकी एक छोटी सी गलती ने उसे 40 साल के जीवन में अपनी नजरों से गिरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed