बेंगलुरु में छेड़छाड़ की एक और घटना, बदमाश पीड़िता की जीभ काटकर हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक नई घटना सामने आई है जिसमें एक मनचले ने बुर्का पहनी हुई लड़की का पीछा किया और कुछ समय बाद ही उसे छेड़ना शुरू कर दिया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक सनकी ने पीड़िता के जीभ पर काटा जिससे काफी खून बहने लगा था।
इसके बाद उसने पीड़िता के हाथ-पैर पर भी वार किया और वह बुरी तरह घायल हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना बेंगलुरु के केजी हाली की है। वीडियो के मुताबिक जब पीड़िता चिल्लाई तो वहां मौजूद कुत्ते भौंकने लगे। इसी बीच पकड़े जाने के डर से मनचला वहां से फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई।
पीडि़ता बोली, बुरी तरह जकड़ लिया था बदमाश ने
लड़की के मुताबिक आरोपी ने उसे बुरी तरह जकड़ लिया और उसके काटने लग गया, लेकिन जब उसने शोर मचाया तो वह वहां से फरार हो गया। दरअसल, लड़की अपने ऑफिस के लिए घर ले निकली थी। उसने बताया कि वह बदमाश काफी देर से उसका पीछा कर रहा था, लेकिन बस स्टॉप पर आते ही उसने घिनौने करतूत को अंजाम देना शुरू कर दिया।
ये वारदात उस दौरान सामने आई है जब बेंगलुरु के कमीश्नर प्रवीण सूद ने 31 दिसंबर की रात हुई छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार चार बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना दी थी।