फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man molested a girl and bited her in bengaluru

बेंगलुरु में छेड़छाड़ की एक और घटना, बदमाश पीड़िता की जीभ काटकर हुआ फरार

Sat, 07 Jan 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
man molested a girl and bited her in bengaluru
- फोटो : Deccan Chronicle

बेंगलुरु में लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक नई घटना सामने आई है जिसमें एक मनचले ने बुर्का पहनी हुई लड़की का पीछा किया और कुछ समय बाद ही उसे छेड़ना शुरू कर दिया। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक सनकी ने पीड़िता के जीभ पर काटा जिससे काफी खून बहने लगा था।

विज्ञापन


इसके बाद उसने पीड़िता के हाथ-पैर पर भी वार किया और वह बुरी तरह घायल हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना बेंगलुरु के केजी हाली की है। वीडियो के मुताबिक जब पीड़िता चिल्लाई तो वहां मौजूद कुत्ते भौंकने लगे। इसी बीच पकड़े जाने के डर से मनचला वहां से फरार हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई।

विज्ञापन

पीडि़ता बोली, बुरी तरह जकड़ लिया था बदमाश ने

man molested a girl and bited her in bengaluru
bengaluru molestation

लड़की के मुताबिक आरोपी ने उसे बुरी तरह जकड़ लिया और उसके काटने लग गया, लेकिन जब उसने शोर मचाया तो वह वहां से फरार हो गया। दरअसल, लड़की अपने ऑफिस के लिए घर ले निकली थी। उसने बताया कि वह बदमाश काफी देर से उसका पीछा कर रहा था, लेकिन बस स्टॉप पर आते ही उसने घिनौने करतूत को अंजाम देना शुरू कर दिया।

ये वारदात उस दौरान सामने आई है जब बेंगलुरु के कमीश्नर प्रवीण सूद ने 31 दिसंबर की रात हुई छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार चार बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed