फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man kills his brother over brother's alleged relation with wife

पत्नी से अवैध संबंध के शक में बड़े भाई को फावड़े से काट डाला

Fri, 15 Jul 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फलावदा (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, फलावदा (मेरठ) Updated Fri, 15 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
man kills his brother over brother's alleged relation with wife
उत्तर प्रदेश में फलावदा (मेरठ) इलाके के नागौरी गांव में छोटे भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीण मदद के लिए आगे नहीं आये।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंझले भाई ने छोटे भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फलावदा थाना क्षेत्र के नागौरी निवासी संजय राठी (45) पुत्र बल्लम सिंह गाजियाबाद में पारस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मैनेजर के पद पर तैनात था। उसके दो छोटे भाई अरविंद और अजय राठी हैं। संजय अपने गांव नागौरी आया हुआ था। बुधवार रात संजय घर में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सबसे छोटे भाई अजय राठी ने गांव के ही अपने साथियों विवेक पुत्र जयचंद और अंकित पुत्र अशोक कुमार के साथ मिलकर संजय पर फावड़े से हमला कर दिया।

हमला होते देख प्रीति ने लगाई गुहार, किसी ने नहीं बचाया

man kills his brother over brother's alleged relation with wife
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपने जेठ पर हमला होता देखकर दूसरे कमरे में मौजूद प्रीति ने शोर मचाते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन बचाव में कोई नहीं आया। आरोपी मैनेजर की हत्या करने के बाद फरार हो गये। सूचना

पर कार्यवाहक एसओ फलावदा, सीओ मवाना अब्दुल कादिर, एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यवाहक एसओ मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के मंझले भाई अरविंद की तहरीर पर अजय राठी, विवेक और अंकित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एसओ ने बताया कि जांच पड़ताल में मौत का कारण अवैध संबंध और जमीन कब्जाने का सामने आया है। अजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पति (अजय) व पति के दो दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस पति पर कार्रवाई करती तो वह इतनी बड़ी हत्या को अंजाम नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed