फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man kills himself in UP's gorakhpur

जिंदगी से ऐसा हुआ मायूस, गोली मारने पर सिर के उड़े चिथड़े

Tue, 24 Jan 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
man kills himself in UP's gorakhpur
shot dead
जिंदगी से मायूस होकर एक व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे की खबर सुनते ही घटना स्थल पर लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यूपी के गोरखपुर के तावुड़ में जटवाड़ा मोहल्ला निवासी मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसका भाई राजेश शराब का आदि था। पिछले करीब तीन साल से वह काम नहीं मिलने के कारण परेशान था और घर पर ही रहता था। शराब की लत के चलते राजेश अपना मकान भी बेच चुका था। जून 2016 से राजेश परिवार के साथ वार्ड नंबर 13 में एक किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित भाई ने बताया की आर्थिक तंगी के चलते मृतक राजेश की पत्नी एक निजी स्कूल में  चपरासी के पद पर नौकरी कर अपने एक पुत्र व तीन पुत्रियों सहित परिवार का पालन पोषण करती है। भाई राकेश का कहना है की रविवार रात्रि उसके भतीजे लोकेश ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता राजेश ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर मिले सिर के चिथड़े

man kills himself in UP's gorakhpur
डेमो पिक

जब उसने घटना स्थल पर जाकर देखा, तो उसका भाई राजेश चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। घटना स्थल पर खून व मास के चिथडे़ पड़े हुए थे। पीड़ित का कहना है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर व शराब के नशे के चलते राजेश ने परिजनों के सोने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उसने बिजली चले जाने के बाद कट्टे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी तावड़ू सब इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि तंगी के चलते एक व्यक्ति ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed