फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man hid identity and had relation with widow, Accused beaten by sandals

पहचान बदलकर विधवा का किया यौन शोषण, चप्पलों से हुई पिटाई

Fri, 11 Mar 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 11 Mar 2016 11:59 AM IST
सार

  • 'मोनू' बताकर विधवा को दिया शादी का झांसा, एक बार गर्भपात भी कराया
  • पहले से शादीशुदा था युवक, पोल खुली तो विधवा ने की चप्पल से पिटाई
  • मामले को लेकर गरमाई स्थानीय सियासत, 'लव जेहाद' के खिलाफ हंगामा

विज्ञापन
Man hid identity and had relation with widow, Accused beaten by sandals
चप्पल से पिटा नकली आशिक - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के आगरा में नाई की मंडी इलाके के मुवीनुद्दीन पर आरोप है कि उसने जगदीशपुरा क्षेत्र की दूसरे समुदाय की विधवा महिला का यौन शोषण किया। उसने अपना धर्म छुपाते हुए अपना नाम मोनू बताया। शादीशुदा होते हुए खुद को अविवाहित बताता रहा। बात का खुलासा होने पर महिला ने लोगों की मदद से उसे पकड़ा और फिर बीच सड़क पर चप्पलों से उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बीजेपी और बजरंगदल के लोगों को इस बात की भनक लगी। बीजेपी और बजरंगदल ने मामले को लव जेहाद से जोड़कर जगदीश पुरा थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी संजना (परिवर्तित नाम) के पति की मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं। संजना सितंबर 2014 में शाहगंज स्थित एक अस्पताल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। अस्पताल के कंपाउंडर मुवीनुद्दीन से उसकी दोस्ती हो गई। उसने खुद की गलत पहचान बताई और अपनी नाम मोनू बताया। आरोप है कि उसने विधवा को शादी का झांसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सियासत गरमाई, मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ा

Man hid identity and had relation with widow, Accused beaten by sandals
पुलिस ने दे रही है कार्रवाई का आश्वासन - फोटो : demo

बात आगे बढ़ी और विधवा के घर आरोपी आने-जाने लगा। आरोपी ने विधावा की बेटियों को भी अपनाने की बात कही। पीड़ता के मुताबिक 12 मई 2015 को उसकी नौकरी भी छुड़वा दी। इसके बाद आरोपी ने उसकी जमा पूंजी के तकरीबन दो लाख रुपए भी ले लिए। दिसंबर 2015 में वह गर्भवती हो गई। पीड़िता के मुताबिक जब इसकी भनक मोनू को हुई तो उसने खाने में दवाई मिलाकर खिला दीं। इससे उसका गर्भपात हो गया। जनवरी में उसे पता चला कि मोनू पहले से शादीशुदा है।

उधर, मोनू के प्रेम संबंधों की भनक उसकी पत्नी को भी हो गई। वह सरकारी टीचर है। मोनू से उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं। गुरुवार को वह संजना के घर पहुंच गई। फिर बहाने से मोनू को भी घर बुला लिया। आरोप है कि मोनू संजना की पिटाई करने लगा। हंगामा देख उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहां भीड़ जमा हो गई। 

बाद में संजना ने लोगों की मदद से मोनू को दबोचा और जमकर चप्पलों से पिटाई कर उसे आवास विकास कॉलोनी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की भनक लगने पर बीजेपी नेत्री पायल सिंह और बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंच गए। मोनू की पत्नी के घरवाले भी आ गए। इस पर पुलिस उसे थाना पर ले आई। बाद में सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव आ गए। भाजपाइयों और बजरंगियों ने थाना जगदीशपुरा पर हंगामा किया। पायल सिंह का कहना है कि लड़कियों को आए दिन लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed