फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man execute lover of sister in public meeting in kheri

मोहब्बत की खौफनाक सजा, प्रेमिका के भाई ने भरी पंचायत में कर डाला कांड

Fri, 25 Aug 2017 01:18 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 25 Aug 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
man execute lover of sister in public meeting in kheri
भीड़ - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक युवक को मोहब्बत करने की खौफनाक सजा मिली। युवक को अंदाजा भी न रहा होगा कि उसका प्रेम करना एक दिन उसकी जान ले लेगा।
विज्ञापन


 हुआ यूं कि क्षेत्र के गांव बोझिया के युवक पिंटू का बहराइच में एक युवती से प्रेम हो गया। युवती के भाई ने भरी पंचायत में युवक की हत्या कर दी गई। उसने युवक की गर्दन पर हंसिए से प्रहार कर दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

चार साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी !

बहराइच के थाना सुजौली के एसओ अफसर परवेज के अनुसार क्षेत्र के गांव की एक युवती का विवाह चार वर्ष पहले पिंटू के परिवार में हुआ था। युवती के देवर पिंटू का युवती की छोटी बहन से चार साल पहले ही प्रेम प्रसंग हो गया था।

छोटी बहन की भी शादी हो गई और उसका एक पुत्र भी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात दोनों बहनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। मंगलवार को फोन पर संपर्क होने के बाद पिंटू भाभी की बहन के ससुराल पहुंचा और उसे भगा ले गया।

हत्या से इलाके में दहशत

यह बात गांव में फैली तो दोनों को तलाश कर पकड़ लिया गया। दोनों को युवती के मायके के गांव में प्रधान के घर लाया गया। प्रधान प्रतिनिधि विनोद वर्मा के घर के सामने पंचायत बैठी और विवाहिता के भाई ने धारदार हंसिया से पिंटू के गर्दन पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

एसओ ने बताया कि आरोपी भाई को पकड़ लिया गया है और रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा जा रहा है। हत्या की घटना से बोझिया में सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर हत्या की खबर सुनते ही परिवार के लोग बहराइच के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed