फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man divorced his wife because of extra marital affair

बाहरवाली के इश्क में डूबा 10 बच्चों का पिता, घरवाली ने दिखाए तारे

Tue, 19 Sep 2017 01:38 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 19 Sep 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
man divorced his wife because of extra marital affair
विवाहेत्तर संबंध - फोटो : सांकेतिक चित्र
यूपी के  अलीगढ़ में बाहरवाली से इश्क के फेर में 10 बच्चों वाला एक भरा पूरा परिवार बिखर गया। दंपति के बीच अधिवक्ता की मौजूदगी में स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी के साथ तलाक हो गया। शर्तों के आधार पर पति अपनी पत्नी एवं बच्चों के भरण पोषण के लिए प्रति माह बीस हजार रुपये की धनराशि अदा करेगा। जिस घर में महिला पति एवं बच्चों के साथ रहती है, वह उसमें ही रहेगी। सोमवार को तलाक का यह प्रकरण चर्चा का विषय रहा।   
विज्ञापन


बताते हैं कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पहले किसी मामले में जेल भेजा गया था। वहां उसकी मुलाकात कस्बे के ही अन्य व्यक्ति से हुई। कुछ दिन बाद वह तो जेल से छूट गया किंतु दूसरे व्यक्ति को सजा हो गई। इसी बीच वह जेल में मिले व्यक्ति के घर जाने लगा। सजायाफ्ता व्यक्ति के केस की पैरवी करने लगा।
विज्ञापन


इससे जेल में बंद व्यक्ति की पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। इस पर वह अपनी पत्नी को तलाक की धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो महिला ने अपने पति को कोर्ट में केस करने की धमकी दी। इस पर पति ने तलाक के लिए पत्नी की शर्त मानते हुए भरण पोषण का खर्च देने का लिखित समझौता करते हुए सहमति से तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed