{"_id":"599e5b7d4f1c1bc66d8b4620","slug":"man-chopped-off-girl-hand-and-paw-in-one-sided-love-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में सनकी आशिक की करतूत, युवती का हाथ काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में सनकी आशिक की करतूत, युवती का हाथ काट डाला
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:59 AM IST
घायल युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफा प्रेम में यूपी में हैवानियत हुई। एक सनकी आशिक ने सरेआम युवती को तलवारों से काट डाला। बचाव करते हुए युवती के एक हाथ का पंजा कट गया और पीठ पर गहरे घाव के निशान हैं।
सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बाबूराम सराफनगर में किशोरी को एक युवक ने घर से बुलाया और सरेराह उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी के बायें हाथ की कलाई से पंजा कटकर अलग हो गया। दायें हाथ, सिर और पीठ पर भी गहरे घाव हुए हैं।
यह खौफनाक मंजर देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लोगों के घरों में काम करती है युवती
कटा हुआ पंजा
- फोटो : अमर उजाला
घायल किशोरी लोगों के घरों में काम करके नेत्रहीन मां और भाई के साथ जीवनयापन करती है। बुधवार की शाम को वह घर पर थी। करीब चार बजे पड़ोस के गांव फत्तेपुर निवासी रोहित चौरसिया (25) ने उसे घर से बाहर बुलाया, फिर सड़क किनारे ही उस पर तलवार से गर्दन पर हमला कर दिया।
प्रहार इतना जोरदार था कि बचाव में शिवानी ने दोनों हाथ आगे कर दिए, जिससे बायें हाथ की कलाई से पंजा कटकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद युवक ने और कई प्रहार किए, जिससे दायें हाथ, पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

लोगों ने की सनकी आशिक की धुनाई
लोगों ने सिरफिरे को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को जिला अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। आरोपी ने बताया कि वह चार्जर/डाटा केबिल मांगने गया था, जो न देने पर उसने किशोरी पर तलवार से हमला कर दिया।
एसपी बोले, जघन्य अपराध, होगी सख्त कार्रवाई
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा है कि सरेआम तलवार से किशोरी पर हमला बोलने की घटना जघन्य अपराध है। आरोपी की काउंसिलिंग कराने के साथ ही उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।