फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man burnt alive by friends in Jhansi

पेट्रोल डालकर दोस्त को जिंदा जलाया, पुलिस की लापरवाही उजागर

Mon, 04 Apr 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 04 Apr 2016 03:50 PM IST
सार

  • आग की लपटों झुलता हुआ आया था घर
  • मरने से पहले घरवालों को बताई पूरी बात
  • मामूली विवाद पर रंजिशन दिया वारदात को अंजाम
  • इलाज के दौरान बयान दर्ज करने में पुलिस ने बरती कोताही

विज्ञापन
Man burnt alive by friends in Jhansi
पेट्रोल डालकर दोस्त को जलाया - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के झांसी के सदर बाजार थानांतर्गत भट्टागांव में दोस्तों ने ही एक युवक को पेट्रोल डालकर जला दिया, जिसकी पांच दिन बाद मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही से इस युवक के उपचार के दौरान मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज नहीं हो सके। इस पर आक्रोशित परिजनों ने हत्यारोपी दोस्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

    
सदर बाजार थानांतर्गत भट्टागांव निवासी मनोज ने पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस को बताया कि उसका भाई कपिल (18) पुत्र जगदीश 29 मार्च की रात दुकान बंद करके घर पहुंचा था। कुछ देर बाद उसके तीन दोस्त घर पर आए और घूमने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गए। रात करीब 11 बजे कपिल आग की लपटों से जलता हुआ चीखता-चिल्लाता घर आया। 
विज्ञापन


कपिल को आग से जलता देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आग बुझाकर परिजन कपिल को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उसकी हालत देख चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया और इसकी सूचना मीमो पुलिस को भेज दी गई। इसी के साथ शुरू हुई पुलिस की घोर लापरवाही।  पुलिस ने मीमो पर मेडिकल कालेज जाना जरूरी नहीं समझा और इस दौरान इस युवक की हालत निरंतर बिगड़ती रही, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उसके मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज नहीं कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान बयान दर्ज करने में पुलिस ने बरती कोताही

Man burnt alive by friends in Jhansi
मामूली विवाद पर रंजिशन दिया वारदात को अंजाम - फोटो : demo

पुलिस को मनोज ने यह भी बताया कि उसके भाई कपिल ने मरने से पहले बताया था कि उसे घर से ले जाने वाले तीनों दोस्तों से उसका करीब 10 दिन पहले मामूली विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश के चलते तीनों दोस्त योजना बनाकर उसको घुमाने के नाम पर घर से ले गए। 

पहले तीनों ने उसके साथ मारपीट की, फिर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों दोस्त भाग गए और वह आग की लपटो में जलता हुआ भागकर घर पर आया।
 
वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने पूछे जाने पर बताया कि यह बात सही है कि कपिल आग की लपटों से जलता हुआ घर पर आया था। परिजनों ने थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं की, जिसकी वजह से उसके बयान दर्ज नहीं करवाए जा सके। 

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed