फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man beaten by public who was allegedly involve in teasing of women during Open defecation

झाड़ियों में छिपकर खुले में शौच करने वाली महिलाओं से करता था छेड़खानी, यूं सिखाया सबक

Mon, 02 Oct 2017 09:28 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Mon, 02 Oct 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
man beaten by public who was allegedly involve in teasing of women during Open defecation
खुले में शौच
हाथरस। घर में शौचालय न होने के कारण खुले में शौच करने के लिए मजबूर महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कोतवाली हाथरस गेट के वाटर वर्क्स इलाके में ऐसी ही महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रविवार को लोगों ने दबोच लिया और जमकर धुना। आरोपी अक्सर झाड़ियों में छिपकर छेड़खानी करता था। पुलिस ने शांतिभंग आरोपी का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक हर रोज सुबह मोहल्ले की कई महिलाएं कुछ दूर मौजूद झाडिय़ों में शौच करने जाती हैं। मोहल्ले का ही एक युवक बीते कई महीनों से झाड़ियों में जाकर बैठ जाता था और शौच कर रही महिलाओं को तंग करता था।
विज्ञापन

बदनामी के डर से चुप रहती थीं महिलाएं

man beaten by public who was allegedly involve in teasing of women during Open defecation
खुले में शौच - फोटो : सांकेतिक चित्र
वह कई बार महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुका है, लेकिन बदनामी के डर से महिलाओं ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की। इस घटना की जानकारी पर मोहल्ले के लोग उसे दबोचने की फिराक में लगे हुए थे।

रविवार सुबह लोग झाड़ियों के पास चुपचाप आरोपी के के इंतजार में खड़े ही थे कि एक महिला ने शोर मचा दिया। इससे पहले कि आरोपी झाड़ियों से निकलकर भागता, मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनना शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने भी युवक की पिटाई की। 

लोग युवक को पीटते हुए थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन इस मामले में किसे ने तहरीर नहीं दी, इसलिए पुलिस ने दोपहर बाद आरोपी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि महिलाओं के लिखित शिकायत देने पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed