{"_id":"5b0d10ce4f1c1bf66e8b5113","slug":"man-attacks-priest-in-pushkar-brahma-temple-alleging-that-the-priest-stopped-president-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पुजारी पर जानलेवा हमला, गर्भगृह में घुस कर बचाई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थानः पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पुजारी पर जानलेवा हमला, गर्भगृह में घुस कर बचाई जान
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
Updated Tue, 29 May 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में पुष्कर के चर्चित ब्रह्मा मंदिर में पुजारी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक अधेड़ शख्स ने पुजारी की बेहरमी से पिटाई की है। इस घटना के बारे में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स धारदार हथियार लेकर मंदिर में घुसता है और पुजारी पर जानलेवा हमला कर देता है। आरोपी से अपनी जान बचाने के लिए पुजारी गर्भगृह में घुस जाता है। आरोपी यहीं नहीं रुकता बल्कि वह मंदिर में आए अन्य श्रद्धालुओं पर भी हमला बोल देता है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
Man attacks priest in Pushkar's Brahma temple alleging that the priest stopped President Kovind from entering the temple. The victim says, 'I wasn't present on that day, otherwise I'd have ensured that he sees the temple. As per Police accused is mentally challanged, #Rajasthan pic.twitter.com/xyudlHZdbd
— ANI (@ANI) May 29, 2018
विज्ञापन
इसी अफरा-तफरी के बीच सफाईकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर की पहचान अशोक मेघवाल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता रहा है। हमलावार ने पुजारी पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपमान करने का आरोप लगाया है।