{"_id":"56f103924f1c1b5f40f14d24","slug":"man-arrested-raping-female-friend-6-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दोस्त...दोस्त न रहा, वो 6 महीने से मेरा बलात्कार कर रहा था' ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'दोस्त...दोस्त न रहा, वो 6 महीने से मेरा बलात्कार कर रहा था'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:28 PM IST
सार
- महिला मित्र के साथ दरिंदगी, ब्लैकमेल कर 6 महीनों तक रेप
- पुलिस ने आरोपी को दबोचा वीडियो क्लिप से कर रहा था ब्लैकमेल
विज्ञापन
6 महीनों तक महिला को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी जीशान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बढ़ते सेक्स अपराधों के ग्राफ में तब इजाफा और हो गया जब पुलिस ने महिला मित्र के साथ 6 महीनों तक रेप करने के आरोप में दुष्कर्मी को धर दबोचा।
विज्ञापन
दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात तेलंगाना के हैदराबाद की है। एक शख्स ने अपनी महिला मित्र के साथ यौन संबंध बनाया और उसका वीडिया बना लिया।
विज्ञापन
हवस में अंधा हुआ शख्स वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा और 6 महीने तक महिला के साथ दुराचार किया। इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई, लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस के मुताबिक ब्लैकमेल कर महिला के साथ रेप करने वाला आरोपी 23 वर्षीय जीशान अहमद है। जीशान ने महिला के साथ बनाए संबंध का वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के जरिए वो महिला को धमकी देता था। तकरीबन 6 महीनों तक जीशान ने महिला की आबरू को अपनी हवस के तले रौंदा।
हैदराबाद पुलिस के डेप्युटी कमिश्नर वी. सत्यनारायण ने बताया कि इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई लेकिन उसे गर्भपात कराना पड़ा। सत्यनारायण के मुताबिक पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
देखें वीडियो-