बलात्कारी दोस्त की मदद के लिए हॉस्पिटल से रिकॉर्ड बुक लेकर हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में एक शख्स को अपने बलात्कारी दोस्त की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सईद अकबर जुबेर नाम के शख्स को सरकारी अस्पताल से मेडिकल रिकॉर्ड बुक चुराने के आरोप में धर दबोचा गया है। जुबेर 15 साल की नाबालिग बेटी के बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार एक पिता का दोस्त है।
जुबेर का मकसद रिकॉर्ड को खत्म करके आरोपी को कैद से आजाद कराना था। उसने शिवाजीनगर के बोरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल से पीड़िता और आरोपी की मेडिको लीगल केस (एमएलसी) रिकॉर्ड बुक को चोरी किया। पुलिस के मुताबिक जुबेर ने चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ केएन शंकर के केबिन से इस अहम रिकॉर्ड को चुराया है। वारदात के दिन चीफ ऑफिसर राउंड पर गए थे और इसी का फायदा उठाकर जुबेर वहां से रिकॉर्ड बुक लेकर फरार हो गया।
रिश्तेदार के यहां रखी हुई थी रिकॉर्ड बुक
इस बीच अपने केबिन में वापस आने के बाद ऑफिसर शंकर को रिकॉर्ड बुक नहीं मिली। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। दरअसल जुबेर ने 8 अक्टूबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चौंका देने वाली बात है कि करीब एक महीने बाद 9 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया गया।
इस बीच गिरफ्त में आने के बाद जुबेर ने बताया कि उसने रिकॉर्ड को खत्म नहीं किया है और उसे अपने एक रिश्तेदार के पास रखा है। पुलिस के मुताबिक अगर यह रिकॉर्ड खत्म कर दिया जाता तो आरोपी आराम से कैद से बाहर आ सकता था।