{"_id":"59d5271c4f1c1bcf538b5b40","slug":"man-arrested-after-molesting-young-girl-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी युवती, अचनाक हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही थी युवती, अचनाक हुआ कुछ ऐसा सह ना पाई वो
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
दिल्ली से लखनऊ जा रही अमृतसर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन में एक युवती सफर कर रही थी। युवती के साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वो सह ना पाई। पढ़िए आखिर क्या हुआ उसके साथ ?
घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है। दिल्ली से लखनऊ जा रही अमृतसर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन में लखनऊ की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला युवक बागपत का है। कंट्रोल रूम से मैसेज पास होने के बाद बुधवार सुबह ट्रेन को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया।
पढ़ें:- बीएचयू बवालः छात्राओं से कुलपति ने कहा कुछ ऐसा, मचा घमासान, वीडियो वायरल
विज्ञापन
युवती की ओर से आरपीएफ ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। अमृतसर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन मंगलवार रात दिल्ली से लखनऊ के लिए चली थी। ट्रेन की एसी कोच बी-थ्री में सीट संख्या 65 पर लखनऊ की एक युवती बैठी थी, जबकि सीट संख्या 70 पर बागपत का सूर्यनगर निवासी मनोज कुमार सिंह भी सफर कर रहा था।

Trending Videos
रेप पीड़िता
तड़के लगभग छह बजे ट्रेन जब बरेली से शाहजहांपुर की ओर बढ़ी तभी युवती से मनोज ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी हरकतों से परेशान आकर युवती ने टीटीई को जानकारी दी। इसके बाद कंट्रोल रूम को बताया गया। सुबह 6:35 बजे कंट्रोल रूम से मैसेज पास होते ही शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की फोर्स लग गई।
सुबह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन जैसे ही रुकी, तभी कोच संख्या बी-थ्री में पहुंचकर रेलवे के जवानों ने युवक को पकड़ लिया। उसे आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने हिरासत में लिया।
पढ़ें:- स्कूल आते जाते छेड़ते थे, विरोध किया तो 7वीं की छात्रा को उठा ले गए और...
युवती से मामले की जानकारी करने के बाद उससे तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट में छेड़छाड़ आदि की धारा 145 के तहत रिपोर्ट कर उसका चालान कर दिया। युवती का कहना था कि मनोज उसे पिछले स्टेशनों से परेशान करता चला आ रहा था।