{"_id":"56dbdca14f1c1b9c358b4671","slug":"man-accused-of-eve-teasing-beaten-badly-by-women-with-sandals","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से तंग आकर युवती ने की मनचले की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी से तंग आकर युवती ने की मनचले की पिटाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोसीकलां
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:00 PM IST
सार
- युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले की चप्पल से पिटाई
- अक्सर सड़क से आते-जाते वक्त युवती को छेड़ने लगता था मनचला
विज्ञापन
छेड़खानी करने वाले की चप्पल से पिटाई
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिराहे पर चप्पल की चट-चट ने सबका ध्यान खींचा तो नजर मनचले की चप्पल से हो रही आव-भगत पर ठहरी। मनचले को वो युवती ही पीट रही थी, जिसको मनचला कई दिनों से छेड़ रहा था और भद्दी बातें भी करता थी। आखिरकार युवती ने ठान लिया कि मनचले को सबक सिखा कर ही रहेगी।
विज्ञापन
और जब उस दिन शाम को मनचले ने फिर से युवती को छेड़ा को चप्पल उतारकर युवती ने उसकी धुनाई कर दी।
मनचले की पिटाई का मामला यूपी के कोसीकलां से है। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने युवती को मनचले की पिटाई करते हुए देखा।
वहीं युवती ने बताया कि मनचला उसका बार-बार पीछा कर छेड़खानी कर रहा थी। मनचले की हरकत से आजिज आकर उसने 'मर्दानी' का रूप धारण कर लिया और बीते शनिवार उसने भरे बाजार आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
मामला शेरगढ़ तिराहे के समीप का है। देखते ही देखते पुलिस भी आ गई।
युवती ने बताया कि आरोपी उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह जहां भी जाती उसका पीछा करता और गंदे-गंदे कमेंट कसता था। जब सारी हदें पार हो गईं तो उसे 'मर्दानी' बनना पड़ा। छेड़खानी कर रहे शोहदे की शेरगढ़ चौराहे पर हनुमान मंदिर के समीप चप्पलों से पिटाई की और किसी लड़की के साथ छेड़खानी न करने की नसीहत देकर चलती बनी।
विज्ञापन