ममता कुलकर्णी का पति 'विक्की' बनना चाहता था पायलट, बना ड्रग माफिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस ने थाणे इलाके से 20 टन ड्रग जब्त किया था जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। भारत में अब तक की सबसे ज्यादा ड्रग की बरामदगी है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि यह ड्रग ममता कुलकर्णी के पति विक्की गोस्वामी का है।
थाणे पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं विक्की गोस्वामी व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
लेकिन अब चर्चा है कि 2000 करोड़ का ड्रग इकट्ठा करने वाला विक्की गोस्वामी है कौन और अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया कैसे बन गया?
गुजरात के अहमदाबाद में पैदा हुआ था विक्की
55 वर्षीय विक्की गोस्वामी गुजरात के अहमादाबाद में एक पुलिस अधिकारी आनंदगिरी के घर में पैदा हुआ। विक्की गोस्वामी के 10 भाई और पांच बहने हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की पहले पायलट बनना चाहता था लेकिन हालात ऐसे बने कि वह ड्रग माफिया बन गया। शुरू में उसने गुजरात के वापी में शराब बेचने का काला धंधा शुरू किया लेकिन पिछले पांच दशक से गुजरात में शराब बंदी होने की वजह से उसका धंधा ज्यादा दिन तक नहीं चल सका।
गुजरात में विक्की का धंधा नहीं जमा तो वह मुंबई चला गया और वहां महंगी पार्टियों में मेथाक्वालोन (मेंड्राक्स) नाम का ड्रग बेचने लगा। इसी दौरान विक्की की खिलाफ वापी पुलिस ने ड्रग तस्करी का पहला मामला दर्ज किया और उसके खिलाफ छापेमारी करने लगी। तभी विक्की दुबई भाग गया।
दुबई भागा तो दाऊद से हुई दोस्ती
वापी में मामला दर्ज होने के बाद विक्की गोस्वामी दुबई शिफ्ट हो गया। यहां उसकी मुलाकात पहले से तस्करी का धंधा चला रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद, छोटा शकील, छोटा राजन और अबु सलेम से हुई।
विक्की की गठजोड़ दाऊद गैंग के साथ ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया क्योंकि दाऊद ने 1993 में मुंबई में हिंदुओं को निशाना बनाकर बम धमाके कराए जो छोटा राजन और विक्की गोस्वामी को रास नहीं आया। इसके घटना के बाद विक्की सबसे अलग होकर साउथ अफ्रीका चला गया।
दाऊद गैंग के लोगों ने अहमदाबाद में विक्की के घर में हमला भी करवाया। कुछ दिन बाद विक्की साउथ अफ्रीका से जांबिया शिफ्ट हो गया। लेकिन देश की भ्रष्टाचार निरोधी आयोग ने उसका यहां तक भी पीछा किया तो वह जोहांसबर्ग चला गया और वहां पर अपना धंधा जमाया। बताते हैं किया यहां विक्की ने एक प्राइवेट जेट भी खरीदा। लेकिन यहां जब साउथ अफ्रीकी पुलिस ने पीछा किया तो वह एक बार फिर मुंबई आ गया।
मुंबई में कुछ दिन रहने के बाद विक्की फिर से दुबई भाग गया। यहां विक्की की मुलाकात बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से हुई। ममता कुलकर्णी से विक्की की दोस्ती हो गई और फिर कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद से विक्की कई बार जेल की हवा खा चुका है। विक्की अभी भी भारत सरकार के लिए वांछित है।