फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: son threw his mother in front of a tractor

महाराष्ट्र: जमीन विवाद मामले में बेटे ने बुजुर्ग मां को फेंका ट्रैक्टर के सामने

Sat, 23 Jun 2018 01:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: son threw his mother in front of a tractor
- फोटो : ANI

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही बुजुर्ग मां को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया। बताया जा रहा है कि ये मामला 21 जून का है। घटना जिले के मुंगला गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मालेगांव तहसील के मुंगला गांव में दो परिवारों के बीच एक खेत की जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। तहसील कोर्ट में राउत परिवार और दलवि परिवार के बीच चले इस मुकदमें में फैसला राउत परिवार के हक में आया।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले से तो साबित हो गया कि खेत की जमीन पर किसका हक है लेकिन दलवि परिवार फैसला मानने को तैयार नहीं था। जब राउत परिवार का शख्स खेत जोतने पहुंचा तो दलवि परिवार का भी एक शख्स वहां आ गया। उसके साथ उसकी बुजुर्ग मां भी थी। उसने राउत परिवार के शख्स को खेत जोतने से रोकने के लिए अपनी मां को ही ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले पर सीनियर पुलिस अधिकारी सुरेश नाईकनवरे का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई चल रही थी। दोनों ही पक्षों के व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। एक शख्स की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले पर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed