फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maharashtra: Railway court punished 3 teens who did kiki challenge in train

महाराष्ट्र: ट्रेन में कीकी चैलेंज कर रहे थे 3 लड़के, कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा

Fri, 10 Aug 2018 08:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Railway court punished 3 teens who did kiki challenge in train

दुनियाभर में फैल रहे  ‘किकी’ के बुखार ने मुंबई के युवाओं को भी अपने आगोश में ले लिया है। मुंबई की लोकल ट्रेनों व स्टेशनों पर कुछ लड़के किकी चैलेंज को अपनी स्टाइल में करते नजर आए। इन लोगों ने अपने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल दिए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। दिलचस्प बात यह है कि किकी चैलेंज करने वाले इन तीनों लड़कों को कोर्ट ने एक अनोखी सजा सुनाई है।

विज्ञापन


मुंबई रेल सुरक्षा बल के डीएससी अनूप शुक्ल ने बताया कि रेलवे कोर्ट ने तीनों आरोपियों को विरार के उसी प्लेटफार्म पर तीन दिन तक लाइव जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है जहां पर उन्होंने किकी चैलेंज शूट किया था। वसई रेलवे कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई है कि अभियान के दो दिन तक आरोपी प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों से बातचीत करें और ये बताएं कि ये गैर-कानूनी काम है।
विज्ञापन


आरपीएफ को आदेश दिया गया है कि तीन दिन के बाद तीनों आरोपियों के जागरूकता अभियान के वीडियो फुटेज कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों को मिली अनोखी सजा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है जो शनिवार को पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो किया था अपलोड

इन्होंने ट्रेन से उतरकर कीकी चैलेंज किया और फिर दोबारा ट्रेन में चढ़ गए। इस दौरान इन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। उनके इस चैलेंज वाले वीडियो को करीब 15 लाख लोगों ने देखा। इन लोगों में पुलिस भी शामिल थी। पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की जांच की। इन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इन्हें रेलवे कोर्ट के सामने पेश किया।  

कोर्ट ने कहा- तीन दिनों तक सफाई करेंगे और जागरुकता बढ़ाएंगे

तीनों लड़के निशांत, ध्रुव और श्याम ने कुछ दिनों पहले ही विरार की लोकल ट्रेन में ये चैलेंज किया था। उन्होंने चलती ट्रेन से उतरकर डांस किया और दोबारा उसमें चढ़ गए। जब उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया तो तीनों रोने लगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस चैलेंज को रेकने के लिए सजा से ज्यादा जरूरी जागरुकता की जरूरत है। कोर्ट ने कहा, 'आप तीनों युवा हैं, लेकिन आपने गलत काम किया है। इस तरह के स्टंट करना खतरनाक होता है। अब आप सजा के तौर पर लोगों के बीच में जागरुकता बढ़ाने का काम करेंगे। तीन दिनों तक रेलवे स्टेशन की सफाई करेंगे और लोगों को बताएं कि ये कितना खतरनाक है। साथ ही लोगों को ये भी बताएं कि जो आपने किया वो कितना खतरनाक था और आपने अपने साथ साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा किया।'

तीनों लड़के तीन दिनों तक रेलवे स्टेशन की सफाई करेंगे। उन्हें सुबह 11 से शाम 5 बजे तक ये काम करना होगा। इस बीच उन्हें दोपहर 2-3 बजे तक ब्रेक भी मिलेगा। अब 13 अगस्त को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। जहां वे बताएंगे कि उन्होंने इन तीन दिनों में क्या क्या काम किया।


बता दें कि महाराष्ट्र देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे पहले कीकी चैलेंज को लेकर गाईडलाइन जारी की गई थी। और अब सबसे पहले सजा भी इसी राज्य में दी गई है। जुलाई से ही चल रहे इस चैलेंज को लेकर भारत के कई राज्यों सहित विदेशों में भी पुलिस ने गाइडलाइन जारी की हैं। मामले पर मुंबई रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अनूप शक्ला का कहना है कि 'हम युवाओं को किकी न करने की सलाह दे रहे हैं। जो कर रहे हैं, उन्हें पकड़ा जा रहा है। सेलेब्रिटी से भी अपील की गई है कि वो किकी न करें क्योंकि उन्हें देखकर युवाओं को बढ़ावा मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed