{"_id":"5b1e29eb4f1c1b8c278b5105","slug":"maharashtra-bjp-worker-kamlakar-pawankar-and-four-other-members-of-his-family-murdered-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता और परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महाराष्ट्र: नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता और परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, हड़कंप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
नागपुर के आराधना नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता कमलाकर पवनकर और उनके परिवार के अन्य चार सदस्यों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आशंका जताई है कि ये हत्याये पहले से किए गए प्लान के तहत की गई हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता पवनकर और उनके परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। मरने वाले सदस्यों में उनकी पत्नी, मां, बेटा और बेटी शामिल हैं।
विज्ञापन
#Visuals from Nagpur: BJP worker Kamlakar Pawankar & four other members of his family murdered in Aradhana Nagar. #Maharashtra pic.twitter.com/ofNUeRkNGX
— ANI (@ANI) June 11, 2018
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं सामने आईं। जिन दो कार्यकर्ताओं की हत्या हुई उनमें से एक 18 साल के त्रिलोचन महतो हैं, जिनकी लाश पेड़ से लटकी मिली थी।
इस घटना के चार दिन बाद दूसरी हत्या 32 साल के दुलाल दास की हुई, जिनका शव हाई टेंशन पोल से लटका मिला। ये दोनों मृत व्यक्ति अलग-अलग गांवों से थे लेकिन दोनों का गांव एक ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि दुलाल दास के परिवार ने तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है।