फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Madhya Pradesh: Tarapur Panchayat orders marriage of 5yr old girl to an 8 yr old boy

बछड़े की मौत पर पंचायत का फरमान, 5 साल की बेटी की शादी करवा दो

Sat, 15 Apr 2017 10:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 15 Apr 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tarapur Panchayat orders marriage of 5yr old girl to an 8 yr old boy

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत की फरमान का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंचायत ने एक 5 साल की बच्ची की शादी 8 साल के बच्चे से कराने का फरमान सुना डाला। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बड़ा फरमान: शादी में ना डीजे बजेगा, ना कोई हथियार लाएगा, न शराब बिकेगी
विज्ञापन


मामला गुना जिले के गांव तारपुर का है। पंचायत ने बच्ची के परिवार वालों से कहा कि अगर वो सामाजिक बहिष्कार से बचना चाहते हैं तो अपनी बेटी की शादी कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल तीन साल पहले की घटना पर पंचायत ने परिवार को ये फरमान सुनाया। तीन साल पहले जगदीश बंजारा ने अपने खेत में फसल चर रहे बछड़े को पत्थर मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पंचायत ने जगदीश के परिवारवालों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था।

ये भी पढ़ें- गांव के 10 जोड़ों ने किया प्रेम विवाह तो पंचायत ने सुना दिया अनोखा फरमान, पढ़िए

इसी मामले में बुधवार को फिर से गांव में महापंचायत रखी गई और जगदीश को 5 साल की बेटी की शादी 8 साल के बच्चे के साथ करवाने का फरमान दे डाला। इसके अलावा कहा गया कि दहेज में 1 लाख रुपए देने के बाद ही परिवार को दोबारा समाज में शामिल किया जाएगा।

इस मामले में बच्ची की मां ने जिला मुख्यालय के अधिकारियों से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने जांच करने के लिए गांव में एक टीम भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed