फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lovers murdered and their body threw in well in UP's  Agra

ऑनर किलिंग: प्रेमी-प्रेमिका का कत्ल करके शव कुएं में फेंके, पिता गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
lovers murdered and their body threw in well in UP's  Agra
आरोपी पिता

उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था में ऑनर किलिंग के मामलों की भरमार बनी रहती हैं। ऑनर किलिंग के मामलों में दुश्मन बने माता-पिता या रिश्तेदार प्यार के खात्मे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। यूपी के आगरा से ऑनर किलिंग का ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका का कत्ल करके उनका शव कुएं में फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोप में मृत प्रेमी-प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को शक है कि दोनों के परिजनों ने ही उन्हें मारकर कुएं में फेंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों को दोनों के प्रेम की खबर लग चुकी थी। लेकिन, लोगों ने दोनों को एक दिन पहले आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद ही वो नजर में चढ़ गए।

विज्ञापन

पहले गोली मारी फिर चाकू से किए कई प्रहार

lovers murdered and their body threw in well in UP's  Agra

​चौंका देने वाली बात है कि परिवार वाले दोनों के प्यार के इस कदर खिलाफ थे कि पहले दोनों को गोली मारी गई और फिर चाकू से कई प्रहार किए गए। बेरहमी से कत्ल करने के बाद परिजनों को इसका जरा भी दुख नहीं हुआ। हालांकि, दोनों प्रेमी-प्रेमिका के पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों मृत राजपूत हैं। लड़की गौरीशंकर हाईस्कूल की छात्रा थी वहीं लड़का इंटर का छात्र था। दोनों एक ही स्कूल मां सरस्वती देवी नाथूराम इंटर कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों का घर भी आस-पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed