फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lady IAS officer saved Panchkula after police guards ran away

एक लेडी IAS, जिसने पुलिस के भागने पर पंचकूला को जलने से बचा लिया

Mon, 28 Aug 2017 02:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Mon, 28 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
lady IAS officer saved Panchkula after police guards ran away
IAS Gauri Parashar Joshi

साध्वी रेप केस में फैसला आते ही जब पंचकूला में बैठे एक से डेढ़ लाख समर्थक हंगामे पर उतरे तो एक महिला आईएएस अधिकारी ने पंचकूला को जलने से बचा लिया।

विज्ञापन


इकोनामिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये महिला आईएएस हैं गौरी पराशर, जो पंचकूला में उपायुक्त हैं। पंचकूला में जब हिंसा शुरू हुई तो एक बार तो पुलिस ने समर्थकों का गुस्सा देख पीछे हटना शुरू कर दिया था। ऐसे में गौरी पराशर जोशी ने मोर्चा संभाला और खुद आगे आई।  
विज्ञापन


जब पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से डेरा के अनुयायियों खदेड़ने में नाकाम हुई  और समर्थक लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो महिला अधिकारी ने आंदोलनकारियों को शांत करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति संभालने के लिए सेना को दिया आदेश

lady IAS officer saved Panchkula after police guards ran away

हिंसा बढ़ती गई, इस दौरान11 महीने के बच्चे की इस मां को चोट भी लगी और उसके कपड़े भी फट गए। पुलिस ने उस महिला अधिकारी को एक पीएसओ के भरोसे अकेले छोड़ दिया, उसी स्थिति में वह अपने ऑफिस गई और स्थिति को संभालने के लिए सेना को आदेश दिया। जिससे स्थिति में सुधार हुआ और वहां लोगों को बचाने में मदद मिली।

अगर सेना नहीं बुलाई गई होती, तो आवासीय क्षेत्र में अभूतपूर्व विनाश होता। स्थानीय निवासी सतीदर नांगिया ने कहा कि, हम पिछले कुछ दिनों से चाय और बिस्कुट के साथ स्थानीय पुलिस की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन जब डेरा के अनुयायी हिंसा पर उतारु हुए तो, सबसे पहले स्थानीय पुलिस वहीं से भाग खड़ी हुई थी। 

गौरी पराशर जोशी 3 बजे सुबह घर पहुंची, उससे पहले उन्होंने शहर के हर इलाके में जाकर खुद को आश्वस्त किया कि मामला अब पूरी तरह नियंत्रण में आ गया है। गौरी पराशर ने ओडिशा के कालाहांडी के नक्सल प्रभावित जिले में काम किया था और हो सकता है कि इस दौरान उनका वह अनुभव काम आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed