फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kochi: 11 CPM workers awarded life sentence for BJP activist murder

केरल: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में 11 सीपीएम कार्यकर्ता को उम्र कैद

Fri, 06 Jul 2018 12:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kochi: 11 CPM workers awarded life sentence for BJP activist murder

केरल की थालास्सेरी स्थित अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ता की हत्या मामले में 11 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  (सीपीएम) कार्यकर्ताओं को दोषी करार दिया है। बता दें कि साल 2008 में थालास्सेरी के पास कन्नूर जिले में बीजेपी कार्यकर्ता चित्तारिपरामबिल महेश (32) की हत्या कर दी गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने गुरुवार को आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे की वजह थी महेश का सीपीएम को छोड़ बीजेपी में शामिल होना। वह एक ऑटो ड्राइवर था। महेश पर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने उस वक्त हमला किया जब वह ऑटो रोककर सवारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


हत्यारों ने महेश को मारने के लिए पहले तो विस्फोटकों का इस्तेमाल किया और बाद में उसका सिर काट दिया। इस घटना के बाद कन्नूर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष बढ़ गया था। अभियोग पक्ष ने अदालत के सामने 18 गवाह और 27 सबूत पेश किए। जिसके बाद उन्हें सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed