फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   know, What judge say during sentenced Ram Rahim in the rape case?

जानिए, रेप केस में राम रहीम को सजा सुनाते समय जज ने क्या कहा?

Wed, 30 Aug 2017 09:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Aug 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
know, What judge say during sentenced Ram Rahim in the rape case?
जज जगदीप सिंह

बलात्कार मामले में दोषी डेरा प्रमुख राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाते हुए सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह के तेवर कड़े थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरमीत राम रहीम ने जंगली पशु जैसा व्यवहार किया है जिसने अपने डेरे की साध्वियों को भी नहीं बख्शा। अपने नौ पन्नों के फैसले में जज ने कहा, ‘मामले के अजीबो-गरीब तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अदालत का नजरिया है कि यदि डेरा प्रमुख ही अपनी साध्वियों का यौन शोषण करता है और इसका खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है तो ऐसे व्यक्ति को अदालत से किसी तरह की नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


दोनों पीड़िताओं ने डेरा प्रमुख को ईश्वर का दर्जा दिया था और उसकी उसी तरह पूजा करती थी। लेकिन उसने ऐसे अंधभक्तों का यौन उत्पीड़न कर गंभीरतम अपराध किया है।’ फैसला सुनाते वक्त जज ने यह भी कहा कि किसी धार्मिक संगठन के प्रमुख के तौर पर व्यक्ति द्वारा इस तरह का आपराधिक कृत्य संतों की छवि और सदियों पुरानी आध्यात्मिक-सामाजिक संस्कृति की पवित्रता को धूमिल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed