फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kidnappers took Ransom through paytm in Indore

डिजिटल हुए किडनैपर, Paytm के जरिए ली फिरौती

Sat, 07 Jan 2017 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
kidnappers took Ransom through paytm in Indore
पीड़ित - फोटो : india today

नोटबंदी के लागू होने के बाद जहां आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इससे जुड़ी एक अनोखी घटना भी सामने आई है। नोटबंदी का असर क्राइम करने वालों पर भी पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इंदौर में बदमाशों ने एक शख्स को अगवा किया और फिरौती की रकम से लिए पेटीएम का इस्तेमाल किया। पेटीएम इस्तेमाल करने से यह तो साफ हो गया है कि भले ही लोग कैशलेस भुगताने करने की समझ से परे हो, लेकिन क्राइम करने वाले बदमाश जरूर डिजिटल हो गए हैं।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के अनुसार किडनैपरों ने शख्स को इंदौर के मथुरा से किडनैप किया था। इसके बाद उन्होंने अपहृत व्यक्ति के मालिक संजय पटेल से संपर्क किया और फिरौती के लिए 30 हजार रुपये की मांग की। किडनैपरों ने मालिक से कहा कि वे इसका भुगतान पेटीएम के जरिए ही करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार ली फिरौती की रकम

kidnappers took Ransom through paytm in Indore
संजय पटेल का मैसेज - फोटो : india today

चौंका देने वाली बात है कि संजय पटेल से दो बार पेटीएम के जरिए फिरौती ली गई। पहली बार 30 हजार रुपये देने के बाद किडनैपरों का मन नहीं भरा और उन्होंने फिर से पैसे की मांग रख दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्होंने मालिक से दोबारा 5 हजार रुपये लिए और शख्स को छोड़ दिया। 

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए व्यापारी से संपर्क किया। उन्होंने जस्ट डॉयल के जरिए व्यापारी को ढूंढा और उससे मिलने की बात कही। जब व्यापारी का साथी वहां पहुंचा, तो उन्होंने उसे अगवा कर लिया और मालिक से फिरौती की मांग रख दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और किडनैपरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed