फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   kidnapper was arrested by the police for kidnapping of two-year-old child in Ghaziabad

औलाद नहीं थी तो अगवा कर लिया साथी का बेटा, आरोपी ऐसा गिरफ्त में आया

Sat, 26 Aug 2017 01:17 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 26 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
kidnapper was arrested by the police for kidnapping of two-year-old child in Ghaziabad
फाइल
करीब चार माह पहले गाजियाबाद के मसूरी के गांव पूठी से अगवा दो साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता बच्चे के माता-पिता के साथ ही मजदूरी करता था और उनके पड़ोस में रहता था। अपनी औलाद नहीं होने के चलते बच्चे को अगवा कर वह अपने गांव ले गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक मोबाइल नंबर की मदद से बच्चे को बरामद कर आरोपी को मसूरी से ही दबोच लिया। एसपी देहात अरविंद मौर्य ने बताया कि पूठी गांव निवासी राजू और सुमन मजदूरी करते हैं। अप्रैल 2017 में उनका पड़ोसी और साथी मजदूर वीरेश उनके दो वर्ष के बेटे मयंकल को लेकर गायब हो गया। तब पुलिस को मामले की कोई सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन


मां एक ज्योतिषी के कहने पर बेटे को खोजती हुई एटा-इटावा पहुंच गई लेकिन वहां बेटा नहीं मिला। इस पर मां ने दो दिन पहले ही मसूरी पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दी। उसके पास न तो बेटे की फोटो थी, न ही वीरेश की कोई जानकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजदूर ठेकेदार से वीरेश के रिश्तेदार का नंबर निकलवाया और इसी नंबर की मदद से उसे मसूरी के कुढ़िया गढ़ी से धर दबोच लिया। उसके पास से मयंकल को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में अपहरणकर्ता वीरेश ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। पत्नी से विवाद के चलते वह मायके में रहने लगी। वह मयंकल को बेटा मानता था, इसीलिए  उसे अगवा कर लिया।


बेटे को खोजने गई महिला की तीन माह की बेटी की हुई मौत
ज्योतिषी के बताने पर सुमन तीन माह की बेटी को लेकर मई में इटावा पहुंची। वहां बारिश में वह और उसकी बेटी भीग गईं। इससे तीन दिन बाद उसकी बेटी की मौत हो गई। अलीगढ़, इटावा और अन्य जिलों की पुलिस से बेटे के लिए गुहार लगाती रही। पति राजू की तबीयत खराब होने पर वह अकेले ही बेटे को ढूंढने निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed