फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala woman starved to death by her husband for dowry

दहेज के लिए सास और पति ने भूखा रखकर मारा, 20 किलो रह गया था वजन

Sun, 31 Mar 2019 10:33 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 31 Mar 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Kerala woman starved to death by her husband for dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केरल के करुणागप्पल्ली में एक महिला को कथित तौर पर उसके पति और सास द्वारा दहेज के लिए भूखा रखकर मारा गया है। महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह कुछ दिन से गीले चावल और चाशनी खा रही थी, जब बीते हफ्ते उसकी मौत हुई तो उसका वजन महज 20 किलो रह गया था। मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।


loader

पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह हड्डियों का ढांचा लग रही थी। एक विस्तृत जांच से पता चला कि उसने बहुत कुछ झेला था। उसके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था।"

मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे बीते पांच सालों से प्रताड़ित कर रहे थे और बीते एक साल से परिवार के सदस्यों को उससे मिलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने कहा, "हमने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई, क्योंकि हम डरे हुए थे कि इससे उसका जीवन खतरे में पड़ सकता है।"

पुलिस के अनुसार महिला का पति छोटे-मोटे काम करता है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के वक्त महिला के परिवार ने उसके ससुराल वालों को सोने के कुछ गहने और पैसे दिए थे। उन्होंने और अधिक देने का वादा भी किया था। महिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed